मेरी कविताएँ
- 3 Posts
- 4 Comments
धन्य है भारत की सेना,
धन्य आज सरकार हुई।
शहीद हुए भारत के वीर जवानों की,
आत्मा आज शांत हुई।।
बलिदानों का बदला लेने,
सीमा पार जवान गए।
सपने में भी न सोचा होगा आतंकियों ने,
कर वो ऐसा कमाल गए।।
आतंकियों को क्या खूब सबक सिखाया,
वीर सैनिकों मान गए।
शहीदों की बेवाओं के दिल में,
आज हुई कुछ ठंडक है।।
आतंकियों की भी गलतफहमी हुई दूर,
कि भारत उनका बंधक है।
आतंकियों के मुहँ पर वीर सैनिकों ने,
क्या खूब तमाचा मारा है।।
अभी तो ट्रेलर दिखलाया है,
जड़ से खत्म करने का संकल्प हमारा है।
शहीद की छोटी बेटी भी,
तनिक आज मुस्कराई है।।
बूढी माँ के दिल में भी,
आज शीतलता आई है।
मोदी जी आपके ही कारण,
आज 56 इंची सीना है।।
सबक सिखा दो अब उन सबको,
जिन्होंने हमारे वीरों को हमसे छीना है।
सबक सिखा दो अब उन सबको,
जिन्होंने हमारे वीरों को हमसे छीना है।।
Read Comments